यदि आपको इस ब्लॉग में लिखे विषय से संबंधित किसी भी तरह की परेशानी हो रही है तो आप हमसे संपर्क कर सकते हैं, हमारा ईमेल आईडी है :- karankumarmahto815@gmail.com
दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना (DDU-GKY) ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा चलायी जाने वाली एक राष्ट्रीय योजना है। इस योजना के अंतर्गत सरकार सभी राज्यों के प्रखंडों के प्रत्येक ब्लॉक में कैंप लगाकर इस योजना की जानकारी देते हैं। इस योजना के अन्तर्गत सरकार ऐसे ग्रामीण युवाओं को प्रशिक्षण देती है जो गरीबी रेखा के नीचे है। इसके अन्तर्गत सरकार ग्रामीण युवाओं को 3 महीने से लेकर 12 महीने तक प्रशिक्षण देती है। इसमे 10वी से लेकर 12वी पास तक के बच्चों को प्रशिक्षण दिया जाता है। कैसे करें आवेदन :- इस योजना के आवेदन के लिए आपको अपने ब्लॉक में जाकर वहां के कर्मचारी से बात करना है। फिर उनके बताए अनुसार आपको अपने सारे दस्तावेज जमा करना है। इसके आवेदन के लिए 10वी और 12वी का मार्कशीट का जेरोक्स, राशन कार्ड का जेरोक्स, बैंक खाते का जेरोक्स, 6 कॉपी पासपोर्ट साइज फोटो, जाति प्रमाण पत्र का जेरोक्स तथा आधार कार्ड का जेरोक्स की जरुरत है। और फिर उनके द्वारा ही आपका आवेदन पुरा किया जाएगा। उसके बाद आपको अपने राज्य या शहर के नज...
राज्य में स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना की शुरुआत की है। इस योजना के माध्यम से युवाओं को 25 लाख रुपए तक का ऋण दिया जा रहा है। इसमें अनुदान की राशि भी शामिल है । मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना के अंतर्गत अब तक 5392 युवाओं के बीच 77 करोड़ 84 लाख रुपये ऋण के तौर पर बांटे जा चुके हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुदूर ग्रामीण इलाकों में रहने वालों और समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे लोगों को भी सरकार की योजनाओं से जोड़ा जा रहा है । पिछले वर्ष नवंबर -दिसंबर में चलाए गए आपके अधिकार, आपके द्वार, आपकी सरकार कार्यक्रम के अंतर्गत आपके दरवाजे पर जाकर जहां आपकी समस्याओं का निदान किया गया, वहीं सरकारी योजनाओं का लाभ देने का काम किया गया। सरकार ने जन कल्याण की कई योजनाएं शुरू की है और आगे भी कई योजनाओं की कार्य योजना बनाई जा रही है । आप इन योजनाओं का लाभ ले और दूसरों को भी इसका लाभ दिलाएं । इसके साथ इन योजनाओं की निगरानी भी करें तथा किसी भी तरह की परेशानी हो तो संबंधित अधिकारियों को जानकारी देकर इसका समाधान निकालें ।अगर इसमें कोई अधिकारी कर्मचारी लापरवाही...
आत्मनिर्भर और सशक्त भारत के सपने को साकार करने की दिशा में देश के युवा एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं और इस दिशा में अग्निपथ योजना उन्हें एक कदम और आगे ले जाएगी। सशस्त्र बलों में शामिल होने और राष्ट्र की सेवा करने के उनके सपने को पूरा करने का यह एक सुनहरा अवसर है। यह योजना न केवल समाज में सेना के आधारभूत मूल्यों के साथ युवाओं को सशक्त, अनुशासित और कौशल से संपन्न बनाएगी बल्कि बदलती परिस्थिति के अनुकूल युद्ध की तैयारियों को भी बेहतर बनाएगी। आवेदक :- 17-23 वर्ष के सभी युवा इस योजना का आवेदान कर सकते हैं। पद :- आप थल सेना, जल सेना और वायु सेना के सदस्य बन सकते हैं। चयन प्रकिया :- एक केंद्रीयकृत, पारदर्शी और कठौर प्रकिया से चयन। कार्यकाल :- इस योजना का कार्यकाल 4 साल है। 4 साल बाद केन्द्रीय, पारदर्शी और कड़ी प्रकिया के जरीये 25% अग्निवीरौ का पूर्ण कालिक चयन। वेतन :- पहले साल रुपये 4.76 और चौथा साल रुपये 6.92 लाख तक का वार्षिक वेतन। 4 साल पूरा होने पर रुपये 11.71 लाख की आयकर मुक्त राशि।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें