संदेश

भारत सरकार की योजनाएं लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

PM Kishan Samman Nidhi Yojana

चित्र
pm किसान सम्मान निधि योजना भारत सरकार द्वारा चलाई जाने वाली एक राष्ट्रीय योजना है। यह योजना 1 दिसंबर 2018 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा चालू  किया गया। इस योजना के अंतरगत सभी भूधारक किसान परिवार को ₹6000 की वार्षिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी। ये राशि तीन किस्तो में दी जाती है जो कि प्रत्यक्ष रूप से किसानों के खाते में जमा होती है। इस योजना का लाभ लेने के लिए परिवार में किसान, उसकी पत्नी और नाबलिग बच्चे होने चाहिए।

Deen Dayal Upadhyaya Grameen Kaushalya Yojana

चित्र
दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना (DDU-GKY) ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा चलायी जाने वाली एक राष्ट्रीय योजना है। इस योजना के अंतर्गत सरकार सभी राज्यों के प्रखंडों के प्रत्येक ब्लॉक में कैंप लगाकर इस योजना की जानकारी देते हैं। इस योजना के अन्तर्गत सरकार ऐसे ग्रामीण युवाओं को प्रशिक्षण देती है जो गरीबी रेखा के नीचे है। इसके अन्तर्गत सरकार ग्रामीण युवाओं को 3 महीने से लेकर 12 महीने तक प्रशिक्षण देती है। इसमे 10वी से लेकर 12वी पास तक के बच्चों को प्रशिक्षण दिया जाता है। कैसे करें आवेदन :- इस योजना के आवेदन के लिए आपको अपने ब्लॉक में जाकर वहां के कर्मचारी से बात करना है। फिर उनके बताए अनुसार आपको अपने सारे दस्तावेज जमा करना है। इसके आवेदन के लिए 10वी और 12वी का मार्कशीट का जेरोक्स, राशन कार्ड का जेरोक्स, बैंक खाते का जेरोक्स, 6 कॉपी पासपोर्ट साइज फोटो, जाति प्रमाण पत्र का जेरोक्स तथा आधार कार्ड का जेरोक्स की जरुरत है। और फिर उनके द्वारा ही आपका आवेदन पुरा किया जाएगा। उसके बाद आपको अपने राज्य या शहर के नज...

Agneepath Yojana

चित्र
आत्मनिर्भर और सशक्त भारत के सपने को साकार करने की दिशा में देश के युवा एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं और इस दिशा में अग्निपथ योजना उन्हें एक कदम और आगे ले जाएगी। सशस्त्र बलों में शामिल होने और राष्ट्र की सेवा करने के उनके सपने को पूरा करने का यह एक सुनहरा अवसर है। यह योजना न केवल समाज में सेना के आधारभूत मूल्यों के साथ युवाओं को सशक्त, अनुशासित और कौशल से संपन्न बनाएगी बल्कि बदलती परिस्थिति के अनुकूल युद्ध की तैयारियों को भी बेहतर बनाएगी। आवेदक :-   17-23 वर्ष के सभी युवा इस योजना का आवेदान कर सकते हैं। पद :- आप थल सेना, जल सेना और वायु सेना के सदस्य बन सकते हैं। चयन प्रकिया :- एक केंद्रीयकृत, पारदर्शी और कठौर प्रकिया से चयन। कार्यकाल :- इस योजना का कार्यकाल 4 साल है। 4 साल बाद केन्द्रीय, पारदर्शी और कड़ी प्रकिया के जरीये 25% अग्निवीरौ का पूर्ण कालिक चयन। वेतन :- पहले साल रुपये 4.76 और चौथा साल रुपये 6.92 लाख  तक का वार्षिक वेतन। 4 साल पूरा होने पर रुपये 11.71 लाख  की आयकर मुक्त राशि।