संदेश

झारखंड सरकार की योजनाएं लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Jharkhand Rajya Phasal Raahat Yojana

चित्र
सार्वजनिक धन और किसानों के कल्याण दोनों को सुरक्षित रखने के लिए राज्य सरकार द्वारा झारखंड राज्य फसल राहत योजना (JRFRY) के नाम से एक नई योजना की घोषणा की गई है। यह योजना मुख्य रूप से किसी भी प्राकृतिक आपदा और प्राकृतिक दुर्घटनाओं के कारण फसल क्षति की स्थिति में कृषकों को आर्थिक सहायता प्रदान की जा सके। झारखण्ड राज्य फसल राहत योजना (JRFRY) फसल बीमा योजना न होकर फसल क्षति होने पर किसानों को प्रदान की जानेवाली एक क्षतिपूर्ति योजना है। यह किसानों को प्राकृतिक आपदा के कारण फसल क्षति के मामले में सुरक्षा कवच प्रदान करने तथा एक निश्चित आर्थिक सहायता प्रदान करने के संकल्प को पूरा करेगा। यह योजना भू:स्वामी तथा भूमिहीन किसान, दोनों को आच्छादित करेगा। किसानों को इस योजना के तहत किसी भी प्रकार के फसल बीमा प्रीमियम भुगतान करने की आवश्यकता नहीं होगी तथा उन्हें सीधे तौर पर सरकार द्वारा फसल क्षति की स्थिति में आर्थिक सहायता प्रदान की जायेगी।

Mukhyamantri Rojgar Srijan Yojana

चित्र
राज्य में स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना की शुरुआत की है। इस योजना के माध्यम से युवाओं को 25 लाख रुपए तक का ऋण दिया जा रहा है। इसमें अनुदान की राशि भी शामिल है । मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना के अंतर्गत अब तक 5392 युवाओं के बीच 77 करोड़ 84 लाख रुपये ऋण के तौर पर बांटे जा चुके हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुदूर ग्रामीण इलाकों में रहने वालों और समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे लोगों को भी सरकार की योजनाओं से जोड़ा जा रहा है । पिछले वर्ष नवंबर -दिसंबर में चलाए गए आपके अधिकार, आपके द्वार, आपकी सरकार कार्यक्रम के अंतर्गत आपके दरवाजे पर जाकर जहां आपकी समस्याओं का निदान किया गया, वहीं सरकारी योजनाओं का लाभ देने का काम किया गया। सरकार ने जन कल्याण की कई योजनाएं शुरू की है और आगे भी कई योजनाओं की कार्य योजना बनाई जा रही है । आप इन योजनाओं का लाभ ले और दूसरों को भी इसका लाभ दिलाएं । इसके साथ इन योजनाओं की निगरानी भी करें तथा किसी भी तरह की परेशानी हो तो संबंधित अधिकारियों को जानकारी देकर इसका समाधान निकालें ।अगर इसमें कोई अधिकारी कर्मचारी लापरवाही...

Savitribai Phule Kishori Samriddhi Yojana

चित्र
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बालिकाओं को उच्च शिक्षा, आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना  की शुरुआत की है। इसमे लड़कियों को उच्च शिक्षा और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के लिए 40000 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। लड़कियों की उच्च शिक्षा के लिए शिक्षा शुल्क सरकार देगी। उदेश्य :-  ड्रॉप आउट किशोरियों को स्कूल और कॉलेज से जोड़ना। योजना का लाभ   :- कक्षा 8वी में :- 2,500 रुपये  कक्षा 9वी में :- 2,500 रुपये  कक्षा 10वी में :- 5,000 रुपये  कक्षा 11वी में :- 5,000 रुपये  कक्षा 12वी में :- 5,000 रुपये  18 वर्ष से अधिक आयु वालों को 20,000 रुपये का एकमुश्त अनुदान। सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त और शिक्षा के अधिकार (RTE) के तहत आने वाले सरकारी और निजी स्कूलों में पढ़ने वाली सभी लड़कियों को इसका लाभ मिलेगा। (*योजनांतर्गत मिलने वाली राशि छात्रवृत्ति के अतिरिक्‍त होगी।)